फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी  की मौत पर हंगामा, जाम

Sun, 03 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
jam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 नगर के एक निजी नर्सिंग होम के बाहर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम के कर्मचारियों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया और इसे लेकर हंगामा किया। यशोदा चौराहे के निकट जाम लगाया। आधा घंटा जाम लगने के बाद सूचना  पर दो थानों की पुलिस के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। आक्रोशित लोगों और चिकित्सकों के बीच आपसी वार्ता कराई गई जिसमें समझौता हो गया।  
विज्ञापन


आलमसराय निवासी राजीव उर्फ विक्की नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी है। वह लड़खड़ाते हुए शनिवार को शाम साढ़े छह बजे के करीब एक नर्सिंग होम में पहुंचा था। वहां कर्मचारियों ने उसकी हालत देख कर उसे नर्सिंग से बाहर कर दिया। बताते हैं कि नर्सिंग होम से बाहर कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बारे में जैसे ही परिजनों को पता लगा वह दौड़े हुए नर्सिंग होम पहुंचे और चिकित्सा कर्मचारियों से जानकारी ली इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया।

कोतवाली की पुलिस और सीओ सबसे पहले मौके पर पहुंचे। सीओ के सामने सीसीटीवी फुटेज देखे गए जिसमें देखा गया कि नर्सिंग होम के कर्मचारी सफाई कर्मचारी को बाहर कर रहे हंै। परिजनों ने रिकार्डिंग देखने के बाद उसकी मौत के लिए नर्सिंग होम को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। आक्रोश के चलते जाम लगाया और चिकित्सक तथा कर्मचारियों को जेल भेजने की मांग की। इस पर सीओ ने वरिष्ठ अधिकारियों को खबर दी। तत्काल एएसपी कमलेश दीक्षित पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और कहा कि यदि पीड़ित पक्ष तहरीर देता है तो जांच होगी। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, लेकिन भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल तथा कुछ अन्य समझदार लोग बीच में पड़ गए। दोनों पक्षों में वार्ता कराई और समझौता हो गया। इस मामले में नर्सिंग होम के चिकित्सकों का कहना था कि उन्होंने जब सफाई कर्मचारी का इलाज ही नहीं किया तो वह इसके लिए जिम्मेदार कैसे हो सकते हैं। जहां तक आरोपों का सवाल है। वह इसमें कुछ नहीं कह सकते हैं।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें