फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: व्यापारी बोले- सराफा बाजार और शहर में पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के कई मोहल्लों और गलियों में ड्रोन के साथ ही चोरों के शोर मचने के बीच सोमवार को सराफा व्यापारियोंं ने एएसपी उत्तरी से मुलाकात की। व्यापारियों ने त्योहारों के मद्देनजर गली मोहल्लों के साथ ही सराफा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

श्री सराफा कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल की अगुवाई में कुलदीप ऐरन, प्रवीण वर्मा गुल्लू, प्रभात सर्राफ, अजय कुमार गुप्ता आदि सोमवार को मुरादाबाद मार्ग पर स्थित कार्यालय में एएसपी (उत्तरी) राजेश कुमार श्रीवास्तव से मिले। अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल सर्राफ ने एएसपी को शहर के माहौल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ड्रोन और चोरों का शोर मच रहा है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सराफा बाजार में भी व्यापारियों में खौफ है।
उन्होंने कहा कि सराफा बाजार में कम वजन की धातु भी काफी महंगी बिकती है। अगर कोई घटना हो गई तो बड़ा नुकसान होगा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सराफा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जाए। साथ ही, गली मोहल्लों में भी बेहतर सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। एएसपी उत्तरी ने सराफा व्यापारियों को बेहतर सुरक्षा प्रबंध किए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

एएसपी (उत्तरी), संभलराजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं। सराफा बाजार में अलग से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। व्यापारियों को पूरी सुरक्षा किए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें