पवांसा में संभल-बहजोई मार्ग पर स्थित गैस एजेंसी के कार्यालय में घुसा ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। पवांसा में टेंट के सामान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गैस एजेंसी के कार्यालय में जा घुसी। बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दरअसल, सामने से आ रहे ट्रक को देखकर ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे गैस एजेंसी के कार्यालय में जा घुसी।
बहजोई थाना क्षेत्र के करीमपुर घेर निवासी भाकियू के प्रवक्ता चंद्रपाल यादव के घर रविवार की रात मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें लगाए गए टेंट के सामान को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर पवांसा में वापस करने के लिए लाया जा रहा था।
सोमवार की सुबह दस बजे के करीब पवांसा में संभल-बहजोई मार्ग पर मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक को देखकर चालक सोनू यादव नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गैस एजेंसी के कार्यालय में घुस गई। गनीमत रही कि दीवार नहीं टूट सकी। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर-ट्राली के घुसने से गैस एजेंसी के मालिक को काफी नुकसान हुआ है।