फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, मजदूर ट्रॉली के नीचे दबा, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा-चंदौसी मार्ग पर गुरुवार की सुबह करीब 8.45 बजे सामने से आई गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और बीच मार्ग पर ही पलट गया। ट्राली के ऊपर बैठा मजदूर भी ट्राली के नीचे दबकर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर उत्तमा निवासी चंद्रपाल के बेटे रविंदर का लग्न समारोह कार्यक्रम बुधवार की रात संपन्न हुआ था। गुरुवार की सुबह करीब 8.45 बजे टेंट का सामान ट्रैक्टर-ट्राली से लेकर बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में स्थित एक टेंट हाउस के यहां जा रहे थे। इतने में ही पवांसा के नजदीक ही सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी को देख कर ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा। इससे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली बीच मार्ग पर ही पलट गई।
इसमें कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर खानूपुरा निवासी मजदूर मुलायम सिंह पुत्र वदनपाल ट्राली के नीचे दब गया। चीख-पुकार होने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और मजदूर को बमुश्किल ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें