फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक्टर ट्राली का हिच टूटा, लगा जाम

विज्ञापन
सिरसी रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक्टर खराब होने से लगा जाम। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के समीप आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली का हिच टूटने से ट्राली फंस गई। जिससे मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार की शाम को आलू की बोरियों से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली सिरसी से संभल की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली सिरसी रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची तभी झटके के साथ ट्रैक्टर ट्राली के बीच लगी हुई हिच की प्लेट टूट गई। जिससे ट्रैक्टर- ट्राली सड़क पर ही खड़ी हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क पर ही खड़ा छोड़कर भाग गया। इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यातायात खुलवाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। छोटे व हल्के वाहनों ने वैकल्पिक मार्गों को अपनाया। जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें