इसमें दबकर चालक की मौत हो गई। मृतक परिवार को सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव करियामई के रहने वाले सुरेश (42) पुत्र रामचन्द्र अपने ही खेत से गन्ने की ट्राली को भरकर डीएसएम शुगर मिल में रात्रि करीब आठ बजे ले जा रहे थे।
तभी जुनावई और सेंजना मुस्लिम के बीच मेरठ बदायूं हाईवे रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने गन्ने से भरी ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली में भरा गन्ना अनियंत्रित होकर चालक सुरेश के ऊपर गिर गया। जिसके चलते ट्रैक्टर सड़क से नीचे विपरीत दिशा खाई में जा घुसा। रोड से गुजर रहे लोगों ने जब चालक को गन्ने के नीचे दबे किसान सुरेश को गन्ने की फांदी हटाकर बाहर निकाला ।
तभी मौके पर पहुंचे जुनावई चौकी प्रभरी संजय कुमार तोमर ने सुरश्ेा को घायल अवस्था में एम्बुलेंस से गुन्नौर सीएचसी पर उपचार के लिए भिजवाया। जहां सीएचसी प्रभारी डाॅ. नीरज गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
जुनावई चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया किसान सुरेश की गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली में किसी भी वाहन के द्वारा टक्कर नहीं मारी गई है। गन्ना किसान के ऊपर गिरने पर यह घटना घटित हुई है।