फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक पर गिरे गन्ने, दबकर मौत

Mon, 27 Feb 2017 12:49 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
sugar cane - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इसमें दबकर चालक की मौत हो गई। मृतक परिवार को सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव करियामई के रहने वाले सुरेश (42) पुत्र रामचन्द्र अपने ही खेत से गन्ने की ट्राली को भरकर डीएसएम शुगर मिल में रात्रि करीब आठ बजे ले जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी जुनावई और सेंजना मुस्लिम के बीच मेरठ बदायूं हाईवे रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने गन्ने से भरी ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली में भरा गन्ना अनियंत्रित होकर चालक सुरेश के ऊपर गिर गया। जिसके चलते ट्रैक्टर सड़क से नीचे विपरीत दिशा खाई में जा घुसा। रोड से गुजर रहे लोगों ने जब चालक को गन्ने के नीचे दबे किसान सुरेश को गन्ने की फांदी हटाकर बाहर निकाला ।

तभी मौके पर पहुंचे जुनावई चौकी प्रभरी संजय कुमार तोमर ने सुरश्ेा को घायल अवस्था में एम्बुलेंस से गुन्नौर सीएचसी पर उपचार के लिए भिजवाया। जहां सीएचसी प्रभारी डाॅ. नीरज गुप्ता ने उसे मृत  घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


जुनावई चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया किसान सुरेश की गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली में किसी भी वाहन के द्वारा टक्कर नहीं मारी गई है। गन्ना किसान के ऊपर गिरने पर यह घटना घटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें