फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले में दो दिन के भीतर कोरोना के पांच नए संक्रमित, संख्या 15 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में फिरोजाबाद के तीन जमातियों और रजपुरा के दो कोरोना संक्रमित को जोड़ दें तो दो दिन के भीतर पांच कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। यह सभी उपचार में हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 हो चुकी है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। दो दिन में पांच मरीज नए आने के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब और अधिक संख्या में जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 87 लोगों के नमूूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इस बीच 62 नमूनों की रिपोर्ट आई लखनऊ से है। इसमें 59 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। एक रजपुरा की महिला पॉजिटिव आई है। दो नमूने रिजेक्ट हुए हैं। अब तक 402 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
तीन महिलाओं समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 10 जमाती हैं। दो लोग इन जमातियों के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। दीपासराय निवासी युवक दुबई से लौटने के बाद संक्रमित पाया गया है। वहीं रजपुरा में मां और बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रजपुरा निवासी मां और बेटा दिल्ली और मुरादाबाद की यात्रा पर रहे थे। इसी दौरान संक्रमित हुए। जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज जो तमिलनाडु का जमाती था उसकी मौत हो चुकी है। अब तक जिले भर से 828 लोगों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। जिसमें 255 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें