फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए दस्तावेजों के सत्यापन का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राजकीय व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए चल रही दूसरे चरण की काउंसलिंग में शुल्क जमा करने और शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। अब अभ्यर्थी बुधवार सुबह 11 बजे तक शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं शाम छह बजे तक अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों को सत्यापन भी करा सकते हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौसी में पहले और दूसरे चरण में करीब 148 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो चुकी है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौसी में सिविल, केमिकल और प्रिंटिंग ट्रेड की 75-75 सीटों के साथ लेटरल एंट्री की 14 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। दूसरे चरण की काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों ने सात से नौ जुलाई तक पाठ्यक्रम और संस्थान के विकल्प भरे थे। 10 जुलाई को सीट आवंटन किया गया। इसके बाद सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करने तथा शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया 11 से 14 जुलाई तक निर्धारित थी पर अब शुल्क जमा करने और शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है।
काउंसलर सहायक सुनील कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी बुधवार सुबह 11 बजे तक शुल्क जमा और शाम छह बजे तक अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन करा सकेंगे। साथ ही, उन्होंने बताया कि पहले चरण में करीब 98 और दूसरे चरण में करीब 50 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के बाद भी जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित नहीं हो सकेगी, उन्हें तीसरे चरण की काउंसलिंग में प्रवेश का अवसर मिलेगा। प्रधानाचार्य शंकर सिंह ने बताया कि दूसरे चरण की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिक्त सीटों पर तीसरे चरण की काउंसलिंग कराई जाएगी, जिसमें शेष अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


..................................................
इन ट्रेडों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया
राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौसी में सिविल, केमिकल और प्रिंटिंग ट्रेड की 75-75 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा लेटरल एंट्री के माध्यम से भी 14 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है। पहले चरण की काउंसलिंग में करीब 98 अभ्यर्थियों और दूसरे चरण में लगभग 50 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जा चुकी है। दोनों चरणों को मिलाकर अब तक करीब 148 अभ्यर्थियों का सीट आवंटन हो चुका है।

........................................
16 जुलाई से शुरू होगी तीसरे चरण की काउंसलिंग

तीसरे चरण की काउंसलिंग में अभ्यर्थी 16 से 19 जुलाई तक पाठ्यक्रम और संस्थान के विकल्प भर सकेंगे। 20 जुलाई को सीट आवंटन होगा। इसके बाद 21 से 23 जुलाई तक शुल्क जमा करने की प्रक्रिया चलेगी। इस चरण में आवंटित सभी सीटें स्वतः फ्रीज मानी जाएंगी। वहीं, 21 से 24 जुलाई तक शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा, जबकि 25 जुलाई सीट वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें