बहजोई। संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन, टिकैत के राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने समेत खाद की किल्लत व बिजली कटौती को लेकर 21 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होने वाले आंदोलन की सफलता को लेकर रणनीति बनाई जानी है। इसके लिए 15 जुलाई को दोपहर संगठन के पदाधिकारी बहजोई के रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरी बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में जिले के ब्लॉक व तहसील अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद, डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। संवाद