संभल। मुरादाबाद-संभल मार्ग स्थित टायर और कार डेकोरेशन की दुकानों में बृहस्पतिवार की देर रात चोर छत के रास्ते चोर घुस गए और दोनों दुकानों में से 2500 रुपये और करीब 300 टायर चोरी करके ले गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी अनुज शर्मा संभल-मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के पास टायर की दुकान है। बृहस्पतिवार देर रात चोर पीछे की दीवार से होकर अनुज शर्मा की दुकान की छत पर चढ़करछत में लगे पत्थर को उठाकर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे 250 से 300 नए व पुराने टायर चोरी कर लिए। इसके बाद चोर पड़ोस में मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार श्रीवास्तव की कार डेकोरेशन की दुकान में जाली तोड़कर घुस गए। यहां गल्ले में रखी 2500 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। अनुज शर्मा ने बताया कि चोर तीन लाख रुपये के टायर चोरी कर ले गए हैं। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाल अनुज तोमर ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।