फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Sat, 07 Sep 2024 04:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई के गांव आनंदपुर में बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुरादाबाद की कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा चयनित जमीन की मिट्टी की शुक्रवार को जांच की गई है। इस मिट्टी की जांच रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी। उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण 32 बीघा जमीन में किया जाना है। इसमें 25 करोड़ खर्च किए जाएंगे। विद्यालय में प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी। 30 कक्ष के इस विद्यालय में 1500 विद्यार्थियों की क्षमता रहेगी। आउटडोर गेम के लिए मैदान बनेगा। विद्यालय में पुस्तकालय, लैब व अन्य सुविधाएं भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस विद्यालय का सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इस विद्यालय के निर्माण से छात्राओं को राहत मिलेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बताया कि प्रक्रिया चल रही है। कार्यदायी संस्था जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगी। शासन द्वारा ही कार्यदायी संस्था का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें