फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तीन युवकों ने सैलून स्वामी के साथ की मारपीट

Sat, 29 Mar 2025 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे करीब आवास विकास चौराहे पर तीन युवकों ने सैलून स्वामी के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही दुकान में रखा सामान फेंक दिया। भीड़ जमा होने पर तीनों युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। इस मामले में सैलून स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


थाना बनियाठेर के गांव जनेटा निवासी अरशद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी चंदौसी के आवास विकास कॉलोनी में हेयर कटिंग सैलून है। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे करीब जब वह दुकान पर था, तो मोहम्मदगंज गांव के तीन युवक बाइक से उसकी दुकान पर आए और गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की और दुकान में रखा सामान फेंक दिया। साथ ही दुकान में लगे कांच को भी तोड़ दिया। यह देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देख आरोपी उसकी दुकान के गल्ले में रखे 1225 रुपये और एक मोबाइल अपने साथ लेकर चले गए और अपनी बाइक मौके पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें