कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम।
- फोटो : कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम।
चंदौसी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गांव पथरा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल कार्यालय की ओर से किया गया। जिसका शुभारंभ जिला ओलंपिक सचिव आशु शर्मा ने फीता काटकर किया।
जिला उपक्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अलग अलग कस्बे व गांव की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें गुन्नौर की टीम विजेता और चंदौसी की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के अंत में विजेता रहे खिलाड़ियों को वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी डीपी गुप्ता द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नादिर राजा, एसके, शिवम कुमार, अजय कुमार, आदित्य, सूरज आदि मौजूद रहे। संवाद