गुन्नौर (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर सैलाब में 15 मार्च को गन्ने के खेत में अधेड़ का शव मिला था। उसकी हत्या में मामले में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर सैलाब में 15 मार्च को गन्ने के खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पहचान गांव निवासी रामजीमल के रूप में हुई थी।
मृतक के पुत्र मेघ सिंह ने कोतवाली में देवेंद्र, कौशल उर्फ बाबूजी, दिनेश, राम स्वरूप निवासी हुसैनपुर सैलाब के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी देवेंद्र, कौशल उर्फ बाबूजी व नेकराम को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार आर्य ने बताया तीनों आरोपियों को गांव हुसैनपुर सैलाब के तटबंध के पास बने मठ से हिरासत में लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।