संभल। संभल बार एसोसिएशन के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद रियाज, कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार मौर्या, उप सचिव पब्लिकेशन पद पर मोहम्मद गुलजार इरशाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता है। अध्यक्ष व अन्य पदों पर 18 जून को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा।
संभल बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के सदस्यों प्रकाशवीर सिंह, देवेंद्रपाल वार्ष्णेय. सत्यवीर शर्मा, मुस्तकीम अहमद एवं विजय कुमार गुप्ता ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच व नामांकन वापसी के उपरांत इनके निर्वाचन की जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि अध्यक्ष पद के लिए राजीव भटनागर एवं फजले हक मैदान में हैं। सचिव पद के लिए मनीष आर्य व सचिन चौहान एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्य रस्तोगी व लल्लू सिंह व पंचम सिंह के नामांकन सही पाए गए।