फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौट रहे ग्रामीण की तीन बदमाशों ने मारपीट कर बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। ससुराल से लौट रहे ग्रामीण की तीन बदमाशों ने बाइक मारपीट कर लूट ली। पीड़ित ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो कुछ दूरी पर एक खेत में बाइक पड़ी मिली। इंस्पेक्टर का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। मंगलवार की रात नौ बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव खानूपुरा निवासी मुकेश यादव अपनी ससुराल सौंधन से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही सौंधन-गोहत मार्ग पर पहुंचे तो मठ के नजदीक तीन बदमाशों ने बाइक को हाथ देकर रोक लिया और मारपीट कर बाइक लेकर चले गए। मुकेश यादव के ससुर मुकुट यादव ने बताया कि बदमाशों ने बाइक के अलावा कुछ नहीं लूटा। बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जब बाइक की तलाश की तो कुछ ही दूरी पर एक खेत में बाइक पड़ी मिली। हयातनगर थाने के इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें