फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत पर जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मनरेगा में जिन लोगों ने काम किया है, ऐसे कुछ लोगों के खाते में मजदूरी नहीं आई जबकि जिन लोगों ने काम नहीं किया उनके खाते में मजदूरी का भुगतान हुआ है। यह शिकायत संभल विकास खंड के गांव बटौआ से आई है। ग्रामीणों के आरोपों पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव बटौआ निवासी अमित कुमार ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। इसमें उनका कहना है कि मनरेगा के तहत उन्होंने काम किया था लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं मिला। इसकी जांच खंड विकास अधिकारी को सौंपी गई है। बटौआ निवासी शुभम ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पिता के नाम जॉब कार्ड था। जॉब कार्ड में ऐसे लोगों के नाम चढ़ा दिए गए जिनसे उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं था। इसके बाद फर्जीवाड़ा किया गया है। एक मौखिक शिकायत यह भी है कि जिन लोगों ने काम नहीं किया उन्हें भुगतान दिया गया है। विकास खंड मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से लिया और तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। मनरेगा के अभिलेख लेकर जांच पड़ताल की जाएगी। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जांच टीम में ग्रामीण अभियंता विभाग के अवर अभियंता के साथ एडीओ एजी चंद्रपाल और एडीओ आईएसबी अमित यादव भी हैं। जांच रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें