फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूलों में सरकारीआदेश बेअसर, कोरोना काल में स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल

विज्ञापन
कैसी है यह लापरवाही- पवांसा ब्लॉक के गांव रसूलपुर धतरा में एक निजी स्कूल में ऐसे बैठे मिले बच्चे। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। रसूलपुर धतरा में आठवीं कक्षा तक के दो निजी स्कूल सोमवार की सुबह आठ बजे खोल दिए गए। तमाम बच्चे पढ़ाई करने के लिए स्कूल पहुंचे। यह स्थिति तब है जब राज्य सरकार ने 11 अप्रैल तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पवांसा ब्लाक के गांव रसूलपुर धतरा में सुबह 9:46 बजे इकरा ग्लोबर पब्लिक स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इनके चेहरे पर मास्क नहीं लगे थे और न ही अध्यापक के चेहरे पर मास्क था। सामाजिक दूरी का भी कोई पालन नहीं किया जा रहा था। हालांकि जैसे ही स्कूल में फोटो खींचे गए तत्काल छुट्टी कर दी गई।
विद्यालय संचालक मोहम्मद जहीर ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई नहीं चल रही थी। बच्चों को कोचिंग कराई जा रही है पर कोरोना से बचाव के निर्देशों का पालन क्यों नहीं हो रहा है, इसका वह जवाब नहीं दे सके। रसूलपुर धतरा में सुबह करीब 9.56 बजे एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल में बच्चों की पढ़ाई चल रही थी।
विज्ञापन

विद्यालय में छात्राओं के चेहरे पर मास्क तो लगे थे मगर सामाजिक दूरी का पालन नहीं जा रहा था। 10 बजे के बाद बच्चों को 12 अप्रैल से विद्यालय खुलने की जानकारी के बाद छुट्टी कर दी गई। विद्यालय संचालक संजीव कुमार ने बताया कि कक्षा 9 और 10 की क्लास लगाई गई थी। छोटे बच्चों के एडमिशन किए जा रहे थे जिन बच्चों ने आधार कार्ड विद्यालय में जमा नहीं किए थे उन बच्चों को विद्यालय में बुलाया गया था।
कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यालय बंद करने के निर्देश हैं। इसके बावजूद भी अगर विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद खंड शिक्षा अधिकारी पवांसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें