सैदनगली-चौधरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को चितावली गांव के निकट सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर लगने से हुआ। ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार दंपती इसमें घायल हुए जिनका उपचार कराया गया है।
असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर सिरपुड़ा निवासी शानू ई-रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार दोपहर में वह ई-रिक्शा लेकर सैदनगली की ओर जा रहा था। इसमें गांव के ही फैजान और उनकी पत्नी जरीना सवार थी। चितावली गांव के निकट ई-रिक्शा और सामने से आई कार में टक्कर हो गई। इसमें फैजान, उनकी पत्नी जरीना और शानू घायल हो गया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।