बहजोई। तीन अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। आनन-फानन सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
शुक्रवार को मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर गांव लहरावन के निकट अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार नेमपाल पुत्र मोतीलाल व खुशहाल पुत्र किशनवीर निवासी लहरावन घायल हो गए। वहीं संभल बाईपास पर बाइक फिसलने से बंटी पुत्र रामसिंह व जानकी पत्नी प्रेम निवासी गांव चाऊपुर थाना रजपुरा घायल हो गए। इसके अलावा देर शाम हुए हादसे में जिला बदायूं के थाना इसलामनगर के गांव बेहटा फाटक निवासी बाइक सवार सूरजपाल पुत्र रामलाल व उसकी पत्नी शीला घायल हो गए।