संभल/पवांसा। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा में मोमबत्ती से घर के कमरे में आग लग गई। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसमें घरेलू सामान जला है। आग लगने की सूचना दमकल की टीम को नहीं दी गई।
गांव धुरैटा निवासी भुवनेश प्रजापति ने बताया कि खाना खाने के बाद वह निर्माणाधीन मकान में पत्नी के साथ आकर सो गए थे। अंधेरा होने पर मोमबत्ती जला दी थी। अचानक दीवार पर लगे अखबार में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया। पीड़ित का कहना है कि उसकी शादी तीन महीने पहले हुई थी। इस आग में सारा सामान जल गया। करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।