जुनावई। थाना क्षेत्र के दबथरा मार्ग पर ट्रैक्टर चालक ने ज्वैलर्स की टीन शेड तोड़ दी और तीन बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। तीनों घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया है।
बुधवार को दबथरा मार्ग पर चालक ट्रैक्टर पर तीन लोगों को बैठाकर तेज रफ्तार जा रहा था। तभी मेन बाजार में चालक का ट्रैक्टर पर संतुलन बिगड़ गया और मुकुल ज्वैलर्स की दुकान में ट्रैक्टर घुस गया। घटना में ट्रैक्टर ने ज्वैलसी के बाहर लगे टीन-शेड को तोड़ दिया। ज्वैलर्स की दुकान के आगे खड़ी अरविंद कुमार, नौबत सिंह, कुंवर पाल की बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आकर नीरू पुत्री राजकुमार, कुंवर पाल, मुकेश निवासीगण गांव नगला अजमेरी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने तीनों घायलों का उपचार सीएचसी में कराया। जहां नीरू की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया।