फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में करंट लगने से तीन गोवंशीय पशुओं की मौत, एक पशु की जान वाहन की टक्कर लगने से गई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में दो सांड़ की मौत हो गई। एक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जबकि दूसरा हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन

संभल-बहजोई मार्ग पर हयातनगर थाना क्षेत्र में धुरैटा गांव के निकट बुधवार को सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने साड़ को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से सांड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने एसडीएम को दी। कुछ देर बाद ही थाना पुलिस व ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। सांड़ का शव दफन कराया गया। वहीं, बहजोई थाना क्षेत्र के गांव नाई वाली मढै़या में सुबह पांच बजे जंगल में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आवारा पशु की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्राम प्रधान को सूचना देकर मृत सांड़ का शव दफन कराया। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा गोवंशीय पशुओं व आवारा पशुओं की संख्या जंगल में अधिक है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल की हाईटेंशन लाइन जर्जर हो चुकी है। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। दूसरी ओर हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ में मंगलवार की रात किसी समय करंट की चपेट में आने से दो पशुओं की मौत हो गई। नायब तहसीलदार भरत प्रताप सिंह और हजरतनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया। इसके बाद दोनों पशुओं के शव दफन करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें