फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना अनुमति बैठक के प्रयास में भीम आर्मी के तीन कार्यकर्ता पकड़े, हिदायत देकर छोड़ा

Fri, 19 Sep 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धनूपुरा में डॉ. भीमराव आंबेडर और महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने को चल रहे विवाद में बृहस्पतिवार को बिना अनुमति बैठक करने जा रहे तीन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। करीब तीन घंटे बाद हिदायत देकर छोड़ दिया। एहतियातन गांव में आरआरएफ तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

धनूपुरा गांव में बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस सक्रिय हो गई और गांव में आरआरएफ फोर्स तैनात कर दी गई। फिर भी भीम आर्मी के जिला संयोजक व तहसील अध्यक्ष के साथ अन्य कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए गांव पहुंच गए। गांव में प्रवेश करते ही वहां तैनात पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से देर शाम तक फोर्स तैनात रहा। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को लगभग तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखा और हिदायत देकर थाना क्षेत्र की सीमा से बाहर जाकर छोड़ा।
बता दें कि गांव में पिछले तीन माह से दो समाज के लोगों के बीच महापुरुषों की मूर्ति लगाने व पंचायत सचिवालय पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सचिवालय लिखे जाने से दूसरे समाज के लोगों द्वारा आपत्ति उठाये जाने पर गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इससे पहले भी 31 अगस्त को भी भीम आर्मी द्वारा गांव में पहुंचकर बैठक करने की घोषणा पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई थी। पुलिस ने बनियाठेर थाना क्षेत्र में भीम आर्मी के जिला संयोजक और भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष आदि कार्यकर्ताओं को रोक दिया तथा अन्य कार्यकर्ताओं को घर पर ही नजर बंद कर दिया था। उस समय भी भीम आर्मी के कार्यकर्ता मीटिंग स्थल तक नहीं पहुंच सके थे। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। फिलहाल गांव में निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें