दुष्कर्म पीड़िता की फंदे से लटककर मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसपी ने प्रेसवार्ता में एसपी दी है।
शुक्रवार को हुई प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि देर रात कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों में राजेंद्र सिंह, श्रीमती व दिनेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि गुरुवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो मंजिल मकान के कमरे की छत में लगी बल्ली में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतका के परिजनों के मुुताबिक अगस्त 2020 में युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले युवक के जेल जाने के बाद उसके परिवार वालों की ओर से फैसले का दबाव बनाते हुए तरह-तरह की धमकियां दी जा रहीं थीं। इससे छात्रा अवसाद में थी और उसने फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मृतका के परिजनों की ओर से आरोपी युवक के पिता, मां व भाई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।