फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा स्वामी से रंगदारी मांगने में बदायूं के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। पुलिस ने भट्ठा स्वामी से रंगदारी मांगने, मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप में बदायूं के 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ चंदौसी आलोक सिद्धू ने बताया कि कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव मझावली में दुर्गेश शर्मा का भट्ठा है। उन्होंने जिला बदायूं के थाना उघैती के गांव गंधरौली निवासी रंजीत, सत्येंद्र व थाना जरीफनगर के सौभनपुर निवासी शीशपाल पर रंगदारी मांगने और आठ मजदूरों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना बनियाठेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि चार माह पूर्व गांव डरौली के ठेकेदार किशनलाल चार माह पहले भट्ठे पर आठ मजदूर लेकर आया था। सभी बदायूं जनपद के गांव करनपुर के रहने वाले थे। मजदूर व ठेकेदार को एडवांस में ढाई लाख रुपये दिए थे। कुछ दिन मजदूरों ने काम किया और बाद में 22 फरवरी को मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया। भट्ठा मालिक ने जब रुपये मांगे तो मजदूरों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और सत्येंद्र, शीशपाल व रंजीत ने भट्ठा मालिक दुर्गेश शर्मा को तमंचा दिखाकर धमकाते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस दौरान अचानक भट्ठा स्वामी का भाई आ गया। उसे आता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने भट्ठा स्वामी की तहरीर पर बृहस्पतिवार की रात आरोपी सत्येंद्र, शीशपाल, रंजीत पर रंगदारी मांगने और गांव करनपुर निवासी मजदूर अरविंद, आशाराम, अमरपाल, वीरपाल, हेमसिंह, मुनीश, आराम सिंह, संजीव के खिलाफ मारपीट, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
सीओ ने बताया कि पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी सत्येंद्र, शीशपाल, रंजीत को बनियाठेर थाने के गांव प्रह्लादपुर से बड़े गांव को जाने वाले रास्ते पर भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, छह कारतूस और चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

तीन लोगों का गैंग भट्ठा स्वामी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांग रहा था। उनके साथ मजदूरी भी जुड़े हुए थे। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आलोक सिद्धू, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें