फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो घरों से नकदी-जेवर ले गए चोर, दो में चोरी का प्रयास

Tue, 12 Aug 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव करेली करेला में रविवार की रात चोर दो घरों में नकब लगाकर नकदी और जेवर चोरी कर ले गए, जबकि दो अन्य घरों में चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग होने पर चोर भाग गए। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी किशन लाल ने बताया कि रविवार की रात वह परिवार के साथ बरामदे में सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे आहट होने पर आंख खुली तो उसने कमरा खोलने का प्रयास किया, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। उसने परिवार के लोगों को जगाया और कड़ी मशक्कत के बाद कमरा खोला तो दीवार में नकब लगा था और सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि चोर सोने चांदी के जेवर और दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
वहीं गांव निवासी नेम सिंह ने बताया कि नबाबपोश दो लोग उसके घर से सोने-चांदी के जेवर और 16 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने गांव के ही बालिस्टर और जनरल लाल के घर में भी नकब लगाकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया, लेकिन शोर सुनकर चोर भाग गए। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर मिली है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें