फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के पीछे की दीवार में कूमल लगाकर चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोर मकान के पीछे की दीवार में कूमल लगाकर कमरे में घुस गए और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों का माल समेट कर ले गए। सुबह जब ग्रामीण की आंख खुली तो कमरे में लगा कूमल देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव रामनगर निवासी ताहिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात चोर घर के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखे सोने चांदी के जेवर समेत हजारों का माल अपने साथ ले गए। सुबह आंख खुलने पर जब देखा तो होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें