फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में थानों का होगा परिसीमन, बनेगी आठ नई चौकियां,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जनपद में आमजन की सुविधा के लिए थानों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूरस्थ गांवों को नजदीक के थानों से जोड़ा जाएगा। अपराध पर नियंत्रित और नागरिकों की सुविधा के लिए आठ नई पुलिस चौकियां प्रस्तावित हैं। जल्द ही परिसीमन और चौकी क्षेत्र निर्धारित कर पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रस्ताव शासन को जाएगा। परिसीमन का कार्य अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक मिलकर कर रहे हैं।
विज्ञापन

संभल जनपद में 12 थाने हैं। 12वां थाना हजरतनगर गढ़ी हाल में ही मुरादाबाद से संभल जनपद में शामिल हुआ है। थानों का परिसीमन काफी समय पहले हुआ था। इसमें कुछ विसंगतियां हैं। कुछ गांव ऐसे हैं, जो अपने थाने से काफी दूर हैं और दूसरे थाने के नजदीक हैं। समय समय पर ग्रामीणों ने नजदीक के थाने में शामिल कराने की मांग भी उठाई हैं।
पुलिस अधीक्षक संभल व जिला प्रशासन ने थानों का परिसीमन कराने का निर्णय लिया है। थानों के परिसीमन का कार्य अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल कर रहे हैं। साथ ही पुलिस अपराध नियंत्रण और आमजन की सुविधा के लिए आठ स्थानों पर चौकियां बनाने के लिए निर्धारित किए हैं। यह सभी स्थान जिला बार्डर के हैं अथवा ऐसे स्थान हैं, जहां थानों की दूरी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें