फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अंपजीकृत ई-रिक्शाओं पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, 1 जून से 15 तक चलेगा अभियान

Thu, 29 May 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले में अवैध तरीके से संचालित ई रिक्शों के खिलाफ एक जून से 15 जून तक अभियान चलेगा। जाम की वजह बन रहे ई रिक्शाओं पर लगाम के क्रम में शासन के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दरअसल, संभल जिले में दस हजार से ज्यादा ई-रिक्शों का संचालन होता है। इनमें करीब 1500 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। अवैध ई-रिक्शों की संख्या ज्यादा होने के चलते जाम की समस्या होती है। शहरी क्षेत्र में निकलना मुश्किल होता है। कई बार अभियान चलाया गया, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। समस्या जस की तस बनी रही।
एआरटीओ डॉ. पीके सरोज ने बताया कि शासन ने बिना पंजीकरण चलने वाले ई-रिक्शाओं पर पूर्णतया: प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इसी क्रम में कार्रवाई की जानी है। ऐसे में सभी ई-रिक्शा स्वामी और चालक, जो बिना पंजीयन, बिना वैद्य प्रपत्रों के ई-रिक्शा का संचालन कर रहे हैं, वे चार दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन संबंधी सभी कार्रवाई करा लें। क्योंकि एक जून से 15 जून के बीच अभियान चलेगा। इस अभियान के दौरान बिना पंजीयन पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें