फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदा मांगने पर कहासुनी और फिर पथराव, महिला समेत दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। चंदा मांगने पर ग्रामीण की उसके पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। उसने पुलिस से इसकी शिकायत की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ में बृहस्पतिवार शाम हुई।
विज्ञापन

नरऊ गांव के मुन्नालाल के पड़ोस के दो- तीन लोग उनसे चंदा मांगने आए। उन्होंने चंदा देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी गुस्से में मुन्नालाल से गाली गलौज और हाथापाई की गई। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि थाने से लौटते ही आरोपियों ने मुन्नालाल को घेर लिया। फिर मुन्नालाल और उनके परिजनों पर पथराव किया गया। इससे मुन्नालाल और उनके घर की महिला घायल हो गई। पथराव का वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। उधर दूसरे पक्ष के राजबहादुर की ओर से भी पुलिस से शिकायत की गई है।


शराब के नशे में दुकान में घुसे युवक, तोड़फोड़
- उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली निवासी ज्ञानेश कुमार की परचूनी की दुकान गांव में ही है। आरोप है कि गांव का ही आकाश पुत्र गंगासहाय शराब के नशे में दुकान पर आ गया। आरोपी ने दुकानदार से गाली गलौज की। मना करने पर आकाश ने अपने परिजनों को बुलाकर दुकान में तोडफोड़ कर दी। पुलिस ने ज्ञानेश की तहरीर पर आकाश, गंगासहाय, मानसिंह और राजेश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें