फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गड्ढे में भरे पानी में डूबकर चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे गड्ढे में भरे पानी में चचेरे-तहेरे भाई दस वर्षीय निशांत और प्रिंस डूब गए। दोनों भाई स्कूल से लौटने के बाद खेलने के लिए घर से निकले थे। स्कूल से लौट रही निशांत की बहन प्राची ने डूबते हुए देखा तो दौड़कर घर जानकारी दी। परिजन आए और दोनों को निकालकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चे कैसे गड्ढे तक पहुंचे इसकी जानकारी किसी को नहीं है।गांव ततारपुर संदल के निवासी धर्मेंद्र का बेटा प्रिंस और लोकेंद्र का बेटा निशांत पांचवीं कक्षा में पढ़ते थे। बृहस्पतिवार सुबह में दोनों भाई पढ़ने के लिए स्कूल आए और फिर दोपहर में छुट्टी के बाद लौट आए। बच्चों के चाचा शिवम ने बताया कि निशांत की बहन प्राची दौड़कर घर आई थी और प्रिंस व निशांत के डूबने की जानकारी दी। मौके पर आए और दोनों को निकाला। अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रिंस दो भाइयों में सबसे बड़ा था जबकि निशांत दो बहनों का इकलौता भाई था। दूसरी ओर, गंगा एक्सप्रेसवे के निकट मौजूद लोगों ने बताया कि यह गड्ढा करीब सात फीट गहरा है। इसमें इन दिनों बारिश का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें