फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरात में झगड़ा हुआ, रच दी लूट की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। कस्बा गवां में सराफ की दुकान पर काम करने वाले युवक ने रुपये लूटने की झूठी कहानी रच डाली। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई की तैयारी की गई है। हकीकत में मामला बरात में विवाद होने का निकला है।
विज्ञापन

दरअसल, रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां निवासी एक आभूषण व्यापारी के यहां यह युवक काम करता है। बताया गया कि रविवार को इसे बहजोई से आभूषण लेने के लिए भेजा था। वापसी में यह कहीं दावत खाने रुक गया। आरोप है कि इस बरात में मारपीट हो गई। बाद में जब सराफ ने पूछताछ की तो रुपये लूटने की कहानी बता दी। इस पर व्यापारी एकत्रित हुए और थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को बताया कि भिरावटी से कस्बा गवां को आने वाले मार्ग पर स्थित मंदिर के निकट चार बाइक सवार लोगों ने कार के आगे बाइक लगाई और कार को रुकवाया। जिसके बाद लूटपाट की। जेब में रखे साढ़े तीन हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि गांव जहानपुर निवासी युवक का शादी में विवाद हुआ था। अपने बचाव में दुकान मालिक को लूट की झूठी कहानी सुना व्यापारियों की सहानभूति पाने की कोशिश कर रहा था। जांच में लूट का मामला झूठा पाया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें