फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परियों वाला मंदिर की धर्मशाला थी लेकिन रस्तोगी समाज के लोगों ने कर दिए थे बैनामें

Wed, 29 Jan 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल। नगर के खग्गू सराय स्थित परियों वाला मंदिर की धर्मशाला थी। इसकी पुष्टि रिकॉर्ड से हो रही है लेकिन अब नई जानकारी यह सामने आई है कि रस्तोगी समाज के लोगों ने बैनामे दूसरे समुदाय के लोगों को करा दिए थे। कई लोग प्रशासन के सामने बैनामे की कॉपी लेकर पहुंचे हैं। अब सवाल उठता है कि धर्मशाला के बैनामे किस आधार पर कराए गए थे। क्योंकि धर्मशाला का बैनामा नहीं कराया जा सकता है। हालांकि दाखिल खारिज की कॉपी कोई नहीं दिखा सका है।
पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि जो बैनामे सामने आए हैं उनकी जांच प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। क्योंकि जो बैनामे हुए हैं वह होने नहीं चाहिए थे। यह बैनामे किसने कराए हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


1978 से पहले तक मोहल्ला खग्गू सराय में हिंदू आबादी काफी हुआ करती थी, 1978 में दंगा हुआ तो हिंदू आबादी ने इस इलाके से पलायन कर दिया था। इस इलाके में प्राचीन परियों वाला मंदिर है और इसके नजदीक ही रस्तोगी धर्मशाला हुआ करती थी। रिकॉर्ड में यह धर्मशाला अभी भी है लेकिन मौजूदा स्थिति में दूसरे समुदाय के लोगों के मकान बने हैं। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि धर्मशाला पर दूसरे समुदाय के लोगों ने कब्जे कर लिए हैं।
इस जानकारी के बाद डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जांच के आदेश किए थे। जांच शुरू हुई तो दूसरे समुदाय के कई लोगों ने बैनामे की कॉपी दिखाई। ईओ का कहना है कि बैनामे धर्मशाला के नहीं किए जा सकते। इसके बाद भी बैनामे कराए गए। रस्तोगी समाज के लोगों के द्वारा यह बैनामे कराए गए। यह बैनामा कराने वाले लोग कौन हैं इसकी जानकारी प्रशासन द्वारा जुटाई गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
78 के दंगे से बदल शहर का स्वरूप

संभल शहर आजादी से पहले भी दंगे का शिकार 1924 को हुआ था। महात्मा गांधी ने चिंता जताई थी और जवाहर लाल नेहरू को जांच के लिए भेजा था। इस जांच का एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी तरह 1947 के बाद समय-समय पर दंगों की आग में संभल जलता रहा है लेकिन सबसे बड़ा दंगा 1978 में हुआ था। जिससे शहर का स्वरूप ही बदल गया था। हिंदू आबादी उन इलाके से पलायन कर गई थी जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा थी। हिंदू आबादी तो पलायन कर गई लेकिन मंदिर और धर्मशालाओं की देखभाल नहीं हो सकी। मंदिर और धर्मशाला की जमीन को भी बेच दिया गया। अब जांच में यह सभी तथ्य सामने आ रहे हैं।
46 बाद खग्गू सराय में प्राचीन शिव मंदिर के कपाट खोले गए
1978 दंगे के बाद से ही खग्गू सराय में प्राचीन शिव मंदिर को ताला लगा दिया गया था क्योंकि जो हिंदू आबादी थी वह भय के चलते पलायन कर गई थी। कुछ लोगों ने हिंदू आबादी में घर बना लिए और कुछ ने शहर ही छोड़ दिया था। मंदिर की देखभाल नहीं हुई और ताला लगा रहा। 14 दिसंबर 2024 को पुलिस-प्रशासन की पहल पर ताला खोला गया और अब सामान्य तौर पर पूजा अर्चना की जा रही है। इस मंदिर के आसपास कोई हिंदू परिवार नहीं रहता है। इसलिए पुलिस सुरक्षा के साथ सीसीटीवी की निगरानी है। सुबह से देरशाम तक पूजारी रहते हैं। शुरुआत में श्रद्धालुओं की संख्या काफी दिखाई दी लेकिन अब यह संख्या काफी घट गई है और दिनभर में कुछ ही लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

- परियों वाला मंदिर की धर्मशाला थी। जो अभी भी रिकॉर्ड में दर्ज है लेकिन रस्तोगी समाज के लोगों के द्वारा मुस्लिम लोगों के नाम बैनामे होने की जानकारी अभी तक सामने आई है। दाखिल खारिज किसी भी बैनामे का नहीं है। इसलिए इन बैनामों की जांच चल रही है। किन लोगों ने यह बैनामें कराए और किस आधार पर कराए। इसकी भी जांच चल रही है।
मणिभूषण तिवारी, ईओ,पालिका संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें