चंदौसी के लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी को बारिश के पानी से बचाने के लिए अब टिन शेड की बजाय वाटरप्रूफ टेंट से ढका जाएगा। एएसआई ने बावड़ी में गैस निकलने के कारण खोदाई रोक दी थी। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका को जल्द टेंट लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में खाली प्लाट में मिली बावड़ी को बारिश के पानी से बचाने के लिए अब टिन शेड नहीं बल्कि वाटरप्रूफ टेंट से ढका जाएगा। शेड से बावड़ी पर वजन अधिक होने के कारण वाटरप्रूफ टेंट से ढके जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
बावड़ी में खोदाई के दौरान दूसरी मंजिल के कुआं वाले हिस्से से गैस निकलने के कारण एएसआई ने खोदाई का कार्य रोक दिया था। बावड़ी में बारिश का पानी न भर सके। जिससे बावड़ी को तिरपाल से ढक दिया गया था। खोदाई बंद के तीसवें दिन शुक्रवार को एएसआई की टीम ने मौके पर पहुंच कर तिरपाल हटवा कर बावड़ी का हाल जाना।
विज्ञापन
शनिवार को डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मौका मुआयना किया था। वहीं डीएम ने पूर्व में ही पालिका को बावड़ी को बारिश के पानी से बचाने के लिए टिन शेड लगाने के आदेश दिए थे। बावड़ी के चारों ओर पिलर खड़े कर पक्का टिन शेड लगाने से बावड़ी पर वजन अधिक होने बावड़ी को नुकसान पहुंच सकता है।
जिससे प्रशासन ने अब वाटरप्रूफ टेंट लगा कर बावड़ी को ढकने की योजना बनाई है। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका को दी गई है। जल्दी ही वाटरप्रूफ टेंट गाने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
बावड़ी में बारिश का पानी न भर सके। इसके लिए बावड़ी को टिन शेड से ढकने की योजना को निरस्त कर दिया गया है। क्योंकि टिन शेड से वजन अधिक होने पर बावड़ी को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे वाटरप्रूफ टेंट से बावड़ी का ढकने की योजना तैयार की जा रही है। जल्दी ही कार्य शुरू होने की संभावना है। - निधि पटेल, कार्यवाहक ईओ/एसडीएम, चंदौसी।