फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चोरी का खुलासा नहीं, पुलिस पर लगे आरोप

Sat, 28 Nov 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के चाचू नागल गांव में 31 अगस्त को हुई 7.50 लाख रुपये की चोरी का तीन महीने बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर पुलिस पर धक्का-मुक्की करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस मामले को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेता कैलाश राणा के चचेरे भाई ठाकुर के घर से बेटी की शादी के लिए रखे 7.50 लाख रुपये चोरी हो गए थे। 31 अगस्त को पैसे निकालने के लिए बक्सा खोला गया तो वह खाली मिला। ग्रामीणों ने गांव के नेमचंद पर चोरी का आरोप लगाया था। कैलादेवी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नेमचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित लगातार उच्च अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
थाना प्रभारी सचिन कुमार ने पीड़ित परिवार के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि धक्का-मुक्की या मोबाइल छीनने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। चोरी का मामला पहले से दर्ज है और उसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि चोरी के मामले में आपसी विवाद की जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जिसके आधार पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें