संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर सबसे पहले मासूम अली के घर में कूमल लगाकर अंदर घुसे। चोर कमरे में रखे बक्से में से सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये की नगदी चोरी करके ले गए। दूसरी वारदात शमीम अहमद के घर में हुई।
चोर यहां भी कूमल लगाकर घर में घुसे। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नगदी व सोने के जेवर चोरी करके ले गए। तीसरी वारदात में चोरों ने हुसैन जहां के घर को निशाना बनाया। चोर कमरे का ताला तोड़कर 5 हजार रुपये की नगदी और वर्तन चोरी करके ले गए। वहीं, शकरपुर में भी चोरों ने मौसम अली के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से चोर 5 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी करके ले गए हैं।