फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक के घर में ताले तोड़कर 50 लाख कैश से भरा बैग चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला ( संभल)। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम खिलाड़ी यादव के घर के एक कमरे का ताला तोड़ कर चोर 50 लाख रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गए। बुधवार की रात पूर्व विधायक की बेटी की शादी। उनका पूरा परिवार शादी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मैरेज हाल में गया हुआ था। इस बीच मौका देखकर चोरी घर के ताले तोड़कर अंदर आ गए और अलमारी में रखा गया बैग उठा ले गए। अलमारी में जेवर भी रखे हुए थे, लेकिन वो सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव का आवास बबराला में इंदिरा चौक पर बना हुआ है। बुधवार की रात उनकी बेटी की शादी थी। शादी का कार्यक्रम एक मैरेज हाल में था। परिवार के सभी सदस्य वहीं गए हुए थे।
आधी रात के बाद उनकी पुत्र वधू और जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष प्रीति यादव किसी काम से घर पहुंचीं तो तीसरी मंजिल पर स्थित उनके कमरे का ताला टूटा मिला। जबकि बाहर का दरवाजा सही तरीके से बंद था। कमरे में देखा, तो अलमारी का ताला भी टूटा था। अलमारी में रखा बैग गायब था, जिसमें 50 लाख रुपये थे। प्रीति यादव ने चोरी की सूचना अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद पूर्व विधायक और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। अलमारी में प्रीति यादव की ज्वैलरी व अन्य सामान भी रखा था। वह ज्वैलरी व अन्य सामान वहीं अलमारी में रखा हुआ था, चोर केवल कैश से भरा बैग ले गए। पूर्व विधायक के घर में चोरी की सूचना पर सीओ गुन्नौर राकेश सिंह, कोतवाल गुन्नौर सतीश कुमार आर्य, क्राइम इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार राठी, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंच गई। पूर्व विधायक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें