चंदौसी। मोहल्ला साकेत कालोनी मुंसिफ रोड पर डीजे व बैंडबाजे की दुकान के पीछे से ताले तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोर दुकान से डीजे व बैंडबाजे का सामान चोरी कर ले गए। बैंड संचालक ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
बिलारी के मोहल्ला अंसारियान निवासी मास्टर इस्लाम ने चंदौसी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुंसिफ रोड पर साकेत कालोनी मोड़ पर उसकी डीजे व बैंडबाजे की दुकान है। रोजाना की तरह मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर गया था।
रात में किसी समय चोरों ने दुकान का पीछे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए। चोर दुकान में रखे दो बड़े बाजे, एक डीजे साउंड, एक साउंड चेंबर, 600 वाट की एम्पलीफायर, डिबिया, छह यूनिट साउंड चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह जब दुुकान पर पहुंचे तब चोरी का पता चला। पुलिस को तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।