फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को गुमराह करने के लिए युवक ने डूबने का बनाया बहाना, छह घंटे ढूढ़ने में लगी रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/जुनावई। परिवार के लोगों को गंगा में डूबने का बहाना बनाकर युवक साधु मणि गंगा घाट के किनारे कपड़े रखकर गायब हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में गोताखोरों की मदद से लगातार छह घंटे तक मशक्कत करती रही लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। इस दौरान गंगा में डूबने वाले युवक की एक गांव में घूमने की जानकारी पुलिस को मिली तो वह पहुंच गई। युवक को थाने लाया गया और शांतिभंग में उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के दुबारी खुर्द गांव के रहने वाले उमेश पुत्र प्रेमपाल सिंह प्रत्येक रविवार को साधु मणि गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए जाता है। बताते हैं कि इस बार उमेश ने साजिश के तहत लोगों को गुमराह करने के लिए अपने पहने हुए कपड़े पर नाम, पिता का नाम, गांव का नाम पेन से लिखवाने के बाद गंगा किनारे रख दिए। कपड़ों के साथ ही चप्पल एवं प्रसाद भी गंगा किनारे रख दिया था। इस दौरान पुलिस को गंगा में युवक के डूबने की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गई।
गुन्नौर कोतवाली के क्राइम प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार राठी ने बताया युवक ने अपने परिवार के लोगों को गुमराह करने के लिए साजिश की थी। शांतिभंग में युवक का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें