फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरो खोई गयो बाजूबंद, रसिया होली में...

विज्ञापन
चंदौसी के संजीवनी पैलेस में होली कार्यक्रम में नृत्य करते कलाकार। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। श्री अखिल भारतीय राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में संजीवनी पैलेस में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने होली के गीत व भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मन जीत लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कलाकारों ने होली खेलूंगो राधा तेरे संग, होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन की कुंज गलिन में, आज बिरज में होली रे रसिया, मेरो खोई गयो बाजूबंद, रसिया होली में आदि गीत सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में लट्ठ मार होली, फूलों की होली व जुगल बंदी का आयोजन किया गया जिसे सुनकर श्रोता वाहवाही करने लगे। कार्यक्रम के अंत सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश गुप्ता, ज्ञान चंद्र, डा. विवेक शर्मा, अनिल गोपाल, विनोद गोयल, विनय, गंगा प्रसाद, रिंकू, गुंजन, संजय, अभिषेक, सुशील, आलोक, रुचिका, डाली, सपना, नीलम, पूजम, अमृता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें