फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान

Mon, 28 May 2018 01:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
विज्ञापन
बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से तकरार के बाद युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। सुबह होने पर पिता चाय देने के लिए कमरे में पहुंचे तो युवक का शव फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से 5 वर्ष पहले हुई थी। दो बच्चे हैं। पति पत्नी के बीच शादी के बाद से ही विवाद रहने लगा। जिसके चलते पत्नी अपने मायके में जाकर रहने लगी।

शनिवार की रात्रि युवक घर के ऊपर छत पर बने कमरे में सोने के लिए गया था। रात्रि में किसी वक्त युवक   ने पंखे के कुंडे से गले में कपड़ा बांधकर फंदे पर लटकर जान दे दी। सुबह होने पर काफी देर तक जब युवक उठकर नहीं पहुंचा तो पिता बेटे को जगाने उसके  कमरे में गया। जहां बेटे का शव फंदे पर लटका देख पिता की चीख निकल गई। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। 
विज्ञापन


सूचना के बाद युवक की ससुराल पक्ष के लोग भी जा पहुंचे। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। बहजोई थाना प्रभारी वाहिद खान ने बताया कि अंतिम संस्कार होने के बाद सूचना मिली थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें