फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चौराहे के चौड़ीकरण का कार्य तेज, दूसरी तरफ खोदा गया नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। रोडवेज बस अड्डे के तरफ नाले पर काम शुरू हुआ है। नाले की खोदाई की गई है।
विज्ञापन

शासन ने चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। चौराहे से बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के लिए बिजली निगम को जुलाई में ही 10.80 लाख रुपये और नवंबर में 54.56 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया। नाले के ऊपर पुलिया बॉक्स बनाया जा रहा है।
चौराहे से मुरादाबाद मार्ग की तरफ पुलिया बॉक्स का लिंटर डालने के बाद अब रोडवेज बस अड्डे की तरफ भी पुलिया बॉक्स बनाने का काम शुरू हुआ है। जिसके लिए नाले की खोदाई की गई है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी का कहना है कि नाले के ऊपर पुलिया बॉक्स बनाने के लिए काम शुरू कराया है। बॉक्स तैयार होने के बाद सड़क तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि सामने की तरफ इंटरलॉकिंग सड़क को हटाकर डामर सड़क बनेगी। इसकी चौड़ाई एक मीटर रहेगी और यह कार्य 35 मीटर लंबा होगा। चौराहे से चंदौसी मार्ग की तरफ 35 मीटर तक नाली का निर्माण होगा। नाली के दूसरी तरफ ढाई मीटर सड़क बनाई जाएगी। सामने की तरफ 40 मीटर लंबाई की सड़क बनेगी। इस सड़क की चौड़ाई ढाई मीटर रहेगी। चौराहे के चौड़ीकरण से जाम की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुचारू हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें