सरायतरीन(संभल)। 14 वर्ष पहले एक मोहल्ले के युवक से प्रेम विवाह करने वाली महिला अब अपने से 12 साल छोटे प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। सोमवार की शाम प्रेमी के साथ चली गई थी। पति ने पुलिस को सूचना दी तो महिला और उसके प्रेमी को बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव से पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस के सामने भी खूब हंगामा किया। देररात तक महिला और उसका प्रेमी हयातनगर थाने में बैठे रहे लेकिन महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के पति ने बताया कि 14 वर्ष पहले प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी। अब एक आठ वर्षीय बेटा और चार वर्षीय बेटी है। सोमवार की शाम को करीब सात बजे पत्नी ने पांच हजार रुपये लिए। इसके बाद वह बेटे व बेटी को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। जब देररात तक नहीं लौटी तो पुलिस को सूचना दी। पति ने बताया कि पत्नी जिस युवक से बात करती है उसकी जानकारी थी।
पुलिस ने मंगलवार को पत्नी व उसके प्रेमी को पकड़ लिया तो वह हंगामा करने लगी और प्रेमी के साथ ही रहने की जिद कर रही है। पति मंगलवार की देरशाम अपने आठ वर्षीय बेटे को लेकर घर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला और उसका प्रेमी थाने में बैठे हैं। कुछ जिम्मेदार लोग समझाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि तहरीर दी जाएगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
000000000
महिला के प्रेमी ने इसी साल किया है इंटर
महिला और उसके प्रेमी की उम्र में करीब 12 वर्ष का अंतर है। प्रेमी ने इसी साल इंटर किया है जबकि महिला की शादी 14 वर्ष पहले हुई थी। महिला का कम उम्र छोटे प्रेमी से प्रेम- प्रसंग चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेमी युवक भी महिला के साथ ही शादी करने की बात कह रहा है। हालांकि उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं है।
000000000
प्रेमी से बात करते हुए पकड़ा तो पत्नी पर धमकाने का आरोप
पीड़ित पति ने थाने में पुलिस को बताया कि पत्नी काफी समय से प्रेमी से फोन पर बात करती थी। कई बार पकड़ लिया था। समझाने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं। महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी लेकिन प्रेमी से बात करनी बंद नहीं की। सोमवार की शाम को भी रिश्तेदारी में जाने के बहाने घर से निकली थी लेकिन प्रेमी के साथ चली गई।
000000000
महिला का आरोप- पति ने बच्चों के साथ घर से निकाला
महिला ने पति पर आरोप लगाया कि उसके साथ पति ने मारपीट की और धक्के देकर बच्चों के साथ निकाल दिया था। इसलिए वह प्रेमी के साथ चली गई। महिला ने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहेगी। प्रेमी से ही शादी करेगी। कुछ लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं हुई।