संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निरयावली में पुलिस की मौजूदगी में वैवाहिक समारोह की बचीं रस्में संपन्न हुईं। रविवार को दोपहर में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान महिला के गेंद लगने पर संघर्ष हो गया था। जिसके बाद एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। यह सोमवार को भी तैनात रही।
गांव में वाल्मीकि समाज में वैवाहिक समारोह था। इसी में महिला आई हुई थी। महिला को शौच के लिए जाते वक्त गेंद लग गई थी। जिसके बाद संघर्ष हो गया था। इस घटना में सात लोग घायल हुए थे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए फोर्स तैनात की गई थी। वहीं, राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल गांव पहुंचे और परिवार से मिलकर सांत्वना दी। घटना का विरोध जताया और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।