फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मकान बचाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे गौहत के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। मकानों को ध्वस्त न कराने की मांग करते हुए गांव गौहत के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि वह गरीब हैं। काफी समय से यहीं रह रहे हैं। अब प्रशासन हमारे मकानों को तोड़ना चाहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर गांव गौहत के ग्रामीण कलक्ट्रेट पर पहुंचे। साथ में महिलाएं व बच्चे भी थे। इन ग्रामीणों का कहना था कि गांव में सरकारी स्कूल बना हुआ है। वहीं निकट की जमीन पर ग्रामीणों के भी कई घर बने हुए हैं। घरों को स्कूल की सरकारी जमीन पर बने होने का हवाला देते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने करीब 70 ग्रामीणों को नोटिस जारी किया है और इस जमीन पर से अपने-अपने मकानों को हटवाने की बात कही है।
ग्रामीणों का कहना था कि बीते करीब 45 वर्ष से पचास से अधिक परिवार इस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। ग्रामीण बहुत ही गरीब हैं। इन मकानों को ध्वस्त न कराया जाए। जानकारी होने पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा भी मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को कलक्ट्रेट में प्रवेश होने से रोक दिया।
विज्ञापन

बाद में एक-दो ग्रामीण कलक्ट्रेट पर गए और डिप्टी कलक्टर दीपक कुमार चौधरी से वार्ता करते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन पर मोरध्वज, परमसिंह, रामप्रसाद, समरपाल, राधेश्याम, गजेंद्र, हरी सिंह, हेमपाल, बलबंत, कल्लू व महेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें