फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भुगतान नहीं मिलने पर किन्नरों ने कोतवाली के गेट पर किया हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कार्यक्रम में प्रदर्शन के बाद ठेकेदार से कार्यक्रम का भुगतान नहीं मिलने पर किन्नरों ने पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर किन्नरों ने कोतवाली गेट पर जमकर हंगामा काटा और जाम लगा दिया। हरकत में आई पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया और दूसरे पक्ष को बुला कर समझौता करा दिया। रकम वापस मिलने पर किन्नर वापस लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार की शाम चार बजे करीब चार-पांच किन्नर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली गेट पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इससे दोनों ओर का यातायात ठप हो गया। किसी भी वाहन को नहीं निकलने दिया। शोर शराबा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किन्नरों को समझा बुझाकर शांत कराया। किन्नर गुंजन ने बताया कि पिछले दिनों नगर के पथरा मोड़ के रहने वाली ठेकेदार के माध्यम से रामलीला में काम किया था। ठेकेदार से उसके 90 हजार रुपये और साथी किन्नर विनीता से एक लाख रुपये तय हुए थे।
आरोप है कि ठेकेदार ने गुंजन के 20 हजार रुपये और किन्नर विनीता के 17 हजार रुपये रोक लिए। बार-बार तकाजा करने पर भी भुगतान नहीं किया। पीड़ित किन्नरों का कहना है उन्होंने बीस दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए दोनों पीड़ित किन्नर अपनी साथी किन्नरों के साथ शाम चार बजे करीब कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली गेट पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। पंद्रह मिनट ही जाम लग सका। पुलिस ने दूसरे पक्ष को कोतवाली बुला कर समझौता करा दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गिरीश गंगवार ने बताया कि ठेकेदार को बुला कर भुगतान करा दिया गया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें