फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जयकारों से गूंजे मंदिर, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

सार

चंदौसी में नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रमुख देवी मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इससे पूरे नगर और ग्रामीण क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
चंदौसी के रामबाग धाम ​स्थित रंगमंच पर रामलीला का मंचन करते कलाकार: स्रोत - आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी। नवरात्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को नगर से लेकर देहात क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से ही माता की आराधना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घर-घर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। देर शाम मंदिरों में हुई आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों की ओर उमड़ पड़े। शहर के प्रमुख मंदिरों श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर, श्रीशीतला माता नवदुर्गा बगिया वाली मंदिर, श्री गंगा देवी मंदिर और मौलागढ़ स्थित कंकाली देवी मंदिर सहित कई देवी मंदिरों में मां के दर्शन को भक्तों की लंबी कतारें लगी गईं। लाइन में लगे श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, लौंग, सुपाड़ी चढ़ाकर माता से परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। वहीं
, महिलाओं ने घरों में भजन-कीर्तन कर महामाई का गुणगान किया। देर रात तक प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की रौनक रही। ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। दिनभर पूजा-पाठ और व्रत-उपवास के साथ भक्त मां की आराधना में लीन रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें