फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भगवान वाल्मीकि की झांकी बनी आकर्षक का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर शहर में दो भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। हयातनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर से एक शोभायात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन

यह यादव मेडिकल होते हुए मोहल्ला भालेबाज खां पहुंची। वहां सरायतरीन से आई एक अन्य शोभायात्रा इसमें शामिल हुई। इसके बाद यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वाल्मीकि मंदिर पर ही संपन्न हुई। दूसरी शोभायात्रा मोहल्ला हौज भदेसराय में किशनलाल की खांची से शुरू हुई।
विज्ञापन

यह बल्ला की पुलिया, मेंथा मंडी और आर्य समाज रोड से गुजरी। इसके बाद यह नगर पालिका परिषद मैदान में समाप्त हुई। दोनों शोभायात्राओं में मनमोहक झांकियां, अखाड़ा और बैंड बाजा आकर्षण का केंद्र रहे। कलाकारों की अलौकिक कलाकारी भी देखने को मिली। भगवान वाल्मीकि की मुख्य झांकी विशेष रूप से सराही गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें